मुरैना में किसानों पर आसमानी आपदा, पड़ी ओलों की मार

मुरैना में किसानों पर आसमानी आपदा, पड़ी ओलों की मार

मुरैना।संजय दीक्षित

शुक्रवार की शाम मुरैना (morena) जिले के किसानों (formers) के लिए कयामत बन के आई। तेज पानी के साथ साथ अचानक ओले भी पड़ने शुरू हो गए ।जौरा, मुरैना, सुमावली, कैलारस सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 5 मिनट तक ओले और पानी से भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि होने के कारण खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल चौपट हो गई है ।लगभग डेढ़ लाख हेक्टेयर में खड़ी हुई फसल पर इसका असर पड़ा है ।बेर के बराबर ओलो ने फसल को खेतों में लिटा दिया है। किसान भारी परेशान है और प्रशासन से मुआवजे (compensation) की मांग कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि इस बारे में राजस्व (revenue) टीमों को सूचित कर दिया गया है और सर्वे (serve) की कार्रवाई तुरंत शुरू की जा रही है। क्षति का आकलन होते ही राज्य सरकार (state government ) को रिपोर्ट भेजी जाएगी और इसके बाद में मुआवजा देने का काम किया जाएगा ।हालांकि किसानों में इस बात को लेकर भी रोष है कि खरीफ की फसल के समय जब अतिवृष्टि हुई थी तब भी उनकी फसलें चौपट हो गई थी लेकिन उसका मुआवजा आज तक नहीं मिला। जबकि उस समय भी प्रशासन ने सर्वे कराया था और सर्वे कराने के बाद मुआवजा देने की घोषणा की थी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews