कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने पर 11 दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर

कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने पर 11 दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर

मुरैना| संजय दीक्षित| कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुये कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने नगर निगम क्षेत्र में 30 जून से कर्फ्यू लगा दिया था। कफ्र्यू के दौरान कोई भी दुकानदानर अपनी दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। कफ्र्यू के दौरान एसडीएम ने शहर का भृमण किया तो करीब 11 दुकानदार दुकान खोलते हुये पाया गए थे।एसडीएम ने तुरन्त उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने का निर्देश दिया । जिसमें इमरान पुत्र इकबाल बेल्डिंग की दुकान, अन्नू पुत्र लेखराम बाथम टायर की दुकान, मुरारी लाल पुत्र गोपीराम कुशवाह पंचर की दुकान, नीसू गोयल पुत्र मुकेश गोयल कबाड़े की दुकान, शिवकुमार पुत्र मुन्नालाल मित्तल न्यू गजक नमकीन, विनीत गोयल पुत्र विपिन गोयल मोटरर्स, पंकज पुत्र रमेश पचैरी किराना, रामसेवक पुत्र पूजाराम गौड़ सायकिल की दुकान, कल्ला पुत्र लाल सिंह डीजे साउण्ड, राधा लाल कौरव मिल्क रिपेयरिंग और दीपू पुत्र बच्चन सिंह कंषाना नायक पुरा के खिलाफ दुकान खोलने पर एफ.आई.आर. दर्ज कराई है।कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कोई भी दुकानदार कर्फ्यू का उलंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews