फॉम फैक्टरी में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

फॉम फैक्टरी में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

मुरैना, संजय दीक्षित।मुरैना जिले के बामोर इंडस्ट्रियल एरिया में फॉम की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में करीब 5 मजदूर झुलस गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी गयी है। जिनको ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया है ।2 मजदूरों का इलाज मुरैना के जिला चिकित्सालय में चल रहा है ।

आग इतनी भीषण थी कि करीब 40 गाड़ीयां फायरब्रिगेड की मौके पर पहुंच गयी।जहां आग पर बड़ी मश्क्कत के बाद  काबू पाया गया। मुरैना से सबलगढ़ बुलाने के अलावा ग्वालियर के आसपास के इलाकों से भी फायर बिग्रेड बुलाई गई है। जिससे कि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके।

जानकारी के अनुसार इस फॉम फैक्ट्री में पहले भी दो बार आग लग चुकी है, हालांकि अभी आग के कारणों का कोई पता नहीं चल सका हैं।फैक्टरी में करीब 2 करोड़ का नुकसान होने की संभावना है।

Fire accident in morena

Fire accident in morena

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews