Morena News : घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक !

Morena News : घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक !

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना जिले के स्टेशन रोड थाना (Station Road Thana) क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर में रात के समय में अज्ञात कारण से एक घर में आग लग गयी। जिससे करीब तीन लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया है कि मकान मालिक जितेंद्र पचौरी अपने गांव में लक्ष्मी पूजन (Laxmi Pujan) करने के लिए गए थे एवं उनका मकान सुना पड़ा हुआ था। और तभी मकान म आग लग गई।

Read More…जानिए किसे मिलेगी गैस सब्सिडी, ये है केंद्र सरकार का नया प्लान 

जानकारी के मुताबिक पड़ोसियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनके घर गृहस्ती का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व का अमला मौके पर पहुंचा और आग के कारणों का पता लगाने में लग गए कि किन कारणों से लगी हुई है।

वहीं मकान मालिक जितेंद्र पचौरी का कहना है तीन लाख से ऊपर का सामान जिसमें लैपटॉप, टीवी और फ्रिज आदि शामिल है। आग लगने का कारण अभी उन्हें पता नहीं चला। आग से हुए नुकसान को लेकर मकान मालिक काफी दुखी हैं। इसी के साथ ही जिला पटवारी शिवराज सिंह तोमर का कहना है कि यह आग लगभग रात के 3:00 बजे लगी। आग लगने का कारण अभी ढूंढा जा रहा है। जल्दी ही आग का कारण ढूंढ कर उसका निवारण किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”642700811″]

[dgv_vimeo_video id=”642701133″]

Read More… Video : जब Priyanka Chopra ने पति निक जोनस से कहा “छोड़ दो आंचल”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews