उपचुनाव 2020 : MP में फिर फायरिंग, 2 बाइक में लगाई आग , भिंड-मुरैना सीमा सील!

उपचुनाव 2020 : MP में फिर फायरिंग, 2 बाइक में लगाई आग , भिंड-मुरैना सीमा सील!

मुरैना, संजय दीक्षित। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव (By-election) की जारी वोटिंग के बीच जगह जगह गोलाबारी और विवाद की खबरें सामने आ रही है। खास करके मुरैना जिले (Morena) की सुमावली विधानसभा (Sumawali Assembly) में फिर फायरिंग (firing) हुई है। जतावर और पिपरा गांव के बाद जौरी गांव में नकाबपोश बाइक सवार द्वारा फायरिंग की गई।अब तक इलाके में 4 से 5 जगहों पर फायरिंग की खबरें सामने आ चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज 3 नवंबर (3 November) को आज दोपहर में जौरी गांव में नकाबपोश बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। बदमाश यही नही रुके और सरेआम कट्टों को लहराते हुए दो बाइकों को आग लगा दी।  घटना सी.सी .टी.वी कैमरे में कैद हो गई है।इसके बाद मतदान केंद्र (Polling Booth) में हंगामा करने लगे और पर्ची फाड़कर मतदाताओं (Voters) को धमकाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और मोर्चा संभाला ।खबर है कि बवाल के बाद प्रशासन ने भिंड-मुरैना की सीमाओं (Bhind-Morena Borders) को सील कर दिया है और सिर्फ आपातकालीन सेवाओं (Emergency Services) के वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है।मुरैना विधानसभा क्षेत्र में बसपा समर्थकों (BSP Supporters) ने कांग्रेस नेताओं (Congress Leaders) पर फायरिंग और मारपीट (Beating) करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में बसपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

दरअसल, आज सुबह सुमावली विधानसभा क्षेत्र के जतावर में वोटिंग (Voting) के दौरान प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच करने फायरिंग (firing) हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद इन बूथों पर पोलिंग (polling) रोक दी गई थी। हालांकि थोडी देर बाद भारी पुलिस बल के बीच दोबारा वोटिंग शुरु कराई गई लेकिन फिर पिपरा पुरा गांव में बूथ पर कब्जा कर जबरन वोट डाले गए। जिसके बाद कुशवाह समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी एंदल सिंह कंसाना (BJP Candidate Andal Singh Kansana) के समर्थक ने मतदाता की पर्ची फाड़ कर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद मौके पर एसपी (SP) और कलेक्टर पहुंचे । वहीं दूसरी तरफ दबंगों द्वारा पिपरी पुरा के लोगों को मतदान से रोके जाने के बाद कुशवाहा समाज के लोगों ने सुमावली थाने (Sumavali Police Station) का घेराव कर दिया, जिसके बाद भारी संख्या में  पुलिस बल तैनात किया गया।

कुछ जगह से असामाजिक तत्वों के द्वारा हवाई फायरिंग करने की घटना सामने आई थी, उन सभी घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर से मतदान शुरू कराया है, कहीं पर भी मतदान वजह से प्रभावित नहीं हुआ है और जिन लोगों ने भी फायरिंग की है उन को चिन्हित करने का काम लगातार किया जा रहा है।
अनुराग सुजानिया, एसपी, मुरैना

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews