VIDEO VIRAL : मुरैना की मंडी में फायरिंग, 2 किसान घायल, मची अफरा-तफरी

VIDEO VIRAL : मुरैना की मंडी में फायरिंग, 2 किसान घायल, मची अफरा-तफरी

मुरैना, संजय दीक्षित। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गल्ला मंडी स्थित खरीदी केंद्र पर बाजरा की तुलाई के नंबर को लेकर दो पक्षों में विवाद (Dispute) हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर दी। जिसमें 2 किसान (Farmers) घायल हो गए।इसका वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, गल्ला मंडी प्रांगण में पिडावली सोसायटी पर बाजरा बेचने के लिए गंज रामपुर के किसान केशव शर्मा गोलू शर्मा पहुंच गए थे। टोकन के हिसाब से केशव शर्मा की ट्रॉली का बाजरा तुलने के लिए आया तो पिडावली के किसान ने अपनी ट्रॉली को आगे लगाने की कोशिश की ,तभी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ देर बाद फायरिंग शुरू हो गयी।

बंदूक (Gun) की गोली के छर्रे केशव शर्मा व गोलू शर्मा को लग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर गल्ला मंडी प्रांगण में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस (Morena Police) मौके पर पहुंच गयी। वही उस पूरे घटनाक्रम का लोगों ने वीडियो वायरल(Video Viral) किया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में फायरिंग करने वाले आरोपी बृजेंद्र गुर्जर, खेरू गुर्जर, भूरा शर्मा व विशंभर के लड़के के खिलाफ दहशत फैलाने का मामला दर्ज (FIR) किया है।पुलिस ने मौके से दो खाली खोखे भी बरामद किए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews