सरकारी रास्ते को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

सरकारी रास्ते को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

मुरैना, संजय दीक्षित| मुरैना के अम्बाह थाना क्षेत्र के कुथियाना गांव में सरकारी रास्ते को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना सामने आई है| जिसमे एक व्यक्ती की मौत हो गई एवं दो अन्य घायल हो गए है।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह कुथियाना गांव में मृतक सतेंद्र तोमर एवं आरोपियों के बीच गांव के सरकारी रास्ते को लेकर विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से बंदूकें तन गई और गोलीबारी शुरू हो गयी। जिसमें सतेंद्र तोमर की मौके पर मौत हो गई एवं भत्ते सिंह व बीच बचाव कराने गए प्रमोद शर्मा गोली लगने से घायल हो गए ।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जिसमे इलाज के दौरान दोपहर प्रमोद शर्मा नामक युवक की मौत हो गयी है।

पुलिस ने बताया कि सुबह से ही गोली बारी की घटना व हत्या की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गयी थी और घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews