खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी दूध बनाने वाले पर की छापामार कार्यवाही

खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी दूध बनाने वाले पर की छापामार कार्यवाही

मुरैना, संजय दीक्षित| खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अवनीश गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह परिहार और महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने ग्राम कोटसिरथरा ब्लॉक पहाडगढ थाना कैलारस में स्थित अवधेश शर्मा उर्फ सोनू शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा के घर पर पहुँचकर छापामार कार्यवाही की है।

छापामार कार्यवाही के दौरान अवधेश शर्मा के घर से मिलावटी सामग्री पाई गई है। जिसमें सपरेटा दूध करीब 700 लीटर, रिफाइण्ड पाम ऑयल  8 टीन, एसएमपी 1 कट्टा जिसमें करीब 20 किलोग्राम, इलेक्ट्रिक रई, दो गैस चूल्हे, 63 टिन खाली रिफाइण्ड की, क्रीम सेपरेटर मशीन, दो किग्रा रेंजी तथा दूध एवं रिफाइण्ड का मिला हुआ घोल करीब 60 किग्रा जप्त किया गया है।

पूछताछ में अवधेश शर्मा ने बताया कि वह सपरेटा दूध में रेंजी व पाम कर्नल ऑयल मिक्सर से मिक्स कर क्रीम तैयार कर उसमे सपरेटा दूध मिलाकर अच्छा दूध तैयार किया जाता है। वह रोजाना करीब 1000 लीटर दूध तैयार करता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अवधेश शर्मा के खिलाफ कार्यवाही हुए उक्त सामग्री को जप्त कर पंचनामा बनाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews