BJP के पूर्व MLA कोरोना पॉजिटिव, बेटे-ड्राइवर समेत 10 संक्रमित, नेताओं में खलबली

BJP के पूर्व MLA कोरोना पॉजिटिव, बेटे-ड्राइवर समेत 10 संक्रमित, नेताओं में खलबली

मुरैना।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) के मुरैना(morena) जिले में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। अब पूर्व विधायक ,उनके बेटे और ड्राइवर समेत दस कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पूर्व विधायक परशुराम मुदगल और बेटा अतुल मुदगल (Former MLA Parashuram Mudgal and son Atul Mudgal) कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनके साथ परिवार के 8 और 2 अन्य भी संक्रमित हुए है।पूर्व विधायक के पॉजिटिव निकलने के बाद भाजपा नेताओं में ह़ड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है पूर्व विधायक कई नेताओं के संपर्क में रहे ।

दरअसल, पूर्व विधायक का बेटा व ड्राइवर 19 जून को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव आए थे। पुराना बस स्टैंड पर रहने वाले पूर्व विधायक का बेटा अतुल 8-10 दिन पहले ही भोपाल से लौटकर आया था। भोपाल से लौटने के बाद विधायक पुत्र के साथ गए ड्राइवर हरिओम (21) निवासी गोपालपुरा को 6 दिन पहले बुखार आया। जब उसकी तबियत खराब हुई तो ड्राइवर हरिओम व अतुल ने गुरुवार को अपने सैंपल दिए। वहीं बेटे के संपर्क में पिता, दादा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी आए और वे भी पॉजिटिव हो गए। इसके अलावा ड्राइवर की मां भी पॉजिटिव पाई गई हैं। जीआरएमसी से रविवार शाम को आई रिपोर्ट में पूर्व विधायक सहित उनके परिवार के व अन्य लोग पॉजिटिव आए। इनके अलावा बाल निकेतन रोड पर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर के अस्पताल में काम करने वाली महिला सहित एक व्यापारी भी शामिल है।

इधर, पूर्व विधायक के पॉजिटिव आने से जिले के भाजपा नेताओं में भी हड़कंप की स्थिति है। इसकी वजह यह है कि कुछ दिन पहले पूर्व विधायक पहावली गांव में तालाब में डूबे बुजुर्ग के रेस्क्यू ऑपरेशन में भी गए थे और उनके साथ निवर्तमान विधायक भी साथ में ही बैठे थे।वही रोजोना कई नेताओं से भी मुलाकात का सिलासिला जारी रहा।इस दौरान सैकडों कार्यकर्ता उनके सपंर्क में आए ।हालांकि अब स्वास्थ्य विभाग इन सभी पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बना रहा है। जिससे पता चल सके कि और कौन पॉजिटिव है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews