बदमाशों के हौंसले बुलंद, दो दिन में लाखों की लूट, पुलिस दे रही कोरे आश्वासन

बदमाशों के हौंसले बुलंद, दो दिन में लाखों की लूट, पुलिस दे रही कोरे आश्वासन

मुरैना, संजय दीक्षित। शहर के अंदर हो रही लगातार चोरी और लूट की घटनाओं में पुलिस जैसे मूकदर्शक बनी हुई है। लगातार दो दिन में दो लूट की वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया लेकिन पुलिस कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन दे रही है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलन्द है कि दिन दिनदहाड़े लूट की घटनाओ को अंजाम देने से नही चूक रहे हैं । ऐसा ही मामला आज देखने को मिला है जब दिनदहाड़े बदमाशों ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी नाका रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कियॉस्क सेंटर संचालक की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट कर ली। लूट करने के बाद तीनों आरोपी बुलेट गाड़ी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे पंजाब नेशनल बैंक के कियॉस्क पर तीन अज्ञात बदमाशों ने काफी देर तक रैकी की। इसके बाद बदमाश कियॉस्क के अंदर घुसे और एक युवक रोड पर बुलेट को स्टार्ट करके खड़ा हुआ था, कुछ सेकंड बाद ही दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे और संचालक पुनीत परमार कोटेस्वर ग्वालियर की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर करीब डेढ़ लाख रुपए और मोबाइल लूटकर भाग गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी हैं। इसके बाद सोमवार को देवी के दर्शन कराने के नाम पर महिला से गहने और नगदी लेकर बदमाश फरार हो गए । परिवार की समस्या गिनाकर और आंख बंद कर देवी मां के दर्शन कराने के बहाने तीन ठगों ने एक महिला से नकदी गहने और उसका मोबाइल ठग लिया और नौ दो ग्यारह हो गए। ठगी का शिकार हुई महिला ने कोतवाली में जाकर गुहार लगाई,लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की गयी। शशि पत्नी रिंकू मंगल सोमवार की दोपह शिक्षा नगर रोड पर गर्ल्स कॉलेज के सामने गद्दे फर्नीचर की दुकान से कुछ सामान खरीदने आई थी तभी एक युवक मंत्र गुनगुनाते हुए आया और महिला को उसके परिवार में आर्थिक परेशानी आपसी कलह होने की बातें पूछने लगा। इस बीच वहां से एक युवक गुजरा तो जैसे ठग ने रोका और उससे पूछा कि तेरी मां की तबीयत खराब रहती है, इस कारण पूरा घर परेशान रहता है। इस बात पर युवक ने हामी भरी और कहा कि आप सही कह रहे हो। इसके बाद युवको ने महिला से कहा कि आंख बंद करके 25 कदम गिनकर पैदल चलो तुम्हें देवी मां के दर्शन हो जाएंगे जिससे तुम्हारे सारे दुख दूर हो जाएंगे। यह देखकर महिला शशि तोमर दोनों युवकों के झांसे में आ गई। शशि मंगल आंख बंद करके धीरे धीरे चलने लगी।इसी बीच बदमाशों ने उसके हाथ से पर्स छीना और भाग गए, महिला चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने भी सड़क से भागे ठगों को नहीं पकड़ा। ठगी की शिकार महिला के अनुसार उसके पर्स में 21 हजार रूपये नगद सोने की अंगूठी व मंगलसूत्र और मोबाइल था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews