एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,12 एटीएम और 1 लाख रुपए बरामद

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,12 एटीएम और 1 लाख रुपए बरामद

मुरैना, संजय दीक्षित। जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के मार्गदर्शन में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय चानना ने एटीएम कार्ड बदलने वाले शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली में फरियादी हीरा सिंह तोमर ने रिपोर्ट में बताया कि सेंट्रल बैंक का एटीएम बदलकर उसके खाते से करीब 275000 हज़ार रुपए की ठगी की गई हैं। इस आवेदन पर कार्रवाई करते हुए सायबर सेल के सहयोग से एटीएम कार्ड बदलकर नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह को पलवल हरियाणा से दो आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद 12 एटीएम और 1 लाख रुपए जप्त किये गए है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अजय चानना, उपनिरीक्षक प्रीति जादौन,अरुण सिंह, अभिषेक जादौन, प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण ,आरक्षक राहुल ,अजीत, सर्वजीत सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया, शिवप्रताप, रविंद्र, मंगल सिंह गुर्जर, योगेंद्र, रामकिशन, अशोक और शिव सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews