संजय दीक्षित/मुरैना। हेल्पिंग हैंड्स मित्र मंडली ने एक बार फिर गरीब परिवार की 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। के सदस्यों ने 15000 हज़ार की सहायता राशि गरीब परिवार को दान दी।मुरैना के अंबाह तहसील में रहने वाले शिवराम प्रजापति का करीब 5 साल पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और कमर के नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर दिया और 5 साल से बिस्तर पर हैं जिसके चलते उनके शरीर में कई घाव हो गए। आर्थिक तंगी से गुजर रहे इस परिवार के पास न रहने के लिए मकान है और न ही परिवार के भरण-पोषण के लिए पैसे ऐसे में हेल्पिंग हैंड्स मित्र मंडली के सदस्यों ने 15000 रुपये की नगद सहयोग राशि प्रदान की।यह राशि ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा एकत्रित की गई है यह ग्रुप हर महीने ऐसे ही गरीब और जरूरतमंद परिवार की मदद करता रहता है। ऐसे में हेल्पिंग हैंड्स मित्र मंडली ने आम जनता से गरीब, असहाय की मदद करने की अपील की है।
हेल्पिंग हैंड्स मित्र मंडली को इसीलिए कहते हैं गरीबों का मसीहा

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत