होटल संचालक उड़ा रहे प्रशासन के आदेशों की धज्जियां, रेस्टॉरेंट में दो पक्षों में मारपीट

होटल संचालक उड़ा रहे प्रशासन के आदेशों की धज्जियां, रेस्टॉरेंट में दो पक्षों में मारपीट

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना में होटल संचालक जिला प्रशासन की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ प्रशासन की तरफ से होटलों को रात्रि 9 बजे बन्द करने के आदेश दिए गए हैं लेकिन होटल संचालक अपनी मनमानी से रात करीब 11 बजे तक भोजन परोस रहे हैं। भीड़भाड़ का एक ऐसा ही मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में देखने को मिला है जहाँ एमएस रोड पर स्थित किचन रेस्टोरेंट में आर्डर को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाने लगे। सूचना मिलते ही टीआई सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया।

फिर शर्मसार हुए रिश्ते, BJP नेता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार किचन रेस्टोरेंट में खाना कम पड़ जाने को लेकर मुरैना शहर के एमएस रोड पर स्थित किचन रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रेस्टॉरेंट संचालक और ग्राहकों के बीच जमकर हाथापाई व तोड़फोड़ हो गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 13 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। रेस्टॉरेंट संचालक राजेन्द्र पुत्र चेतराम शिवहरे ने बनखण्डी रोड ने पुलिस को बताया कि केशव कॉलोनी के आनंद ने अपनी बेटे के जन्मदिन की पार्टी के लिए रेस्टोरेंट में 40 लोगों का खाना बुक कराया था लेकिन 50 से ज्यादा मेहमान उनकी पार्टी में आ गए। खाना कम पड़ गया तो आनंद शर्मा ने रेस्टारेंट के वेटर दिलीप जाटव व गजेन्द्र जाटव के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी। इसके बाद आनंद शर्मा, संजू कुलश्रेष्ठ, बल्लू उपाध्याय, संतोष सिकरवार ने हंगामा करते हुए मारपीट कर दी। रेस्टोरेंट संचालक राजेन्द्र शिवहरे की शिकायत पर कोतवाली थाने में आनंद शर्मा, राजू कुलश्रेष्ठ, संतोष सिकरवार, बल्लू उपाध्याय एवं पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

वहीं दूसरे पक्ष के आनंद पुत्र सरवनलाल शर्मा ने बताया कि बेटे आदित्य शर्मा के जन्मदिन की पार्टी रेस्टोरेंट में 50 लोगों का खाना बुक कराया गया था लेकिन रेस्टॉरेंट संचालक खाना नहीं दे पाया और आपत्ति जताने पर संचालक राजेन्द्र शिवहरे व उसका बेटा मोहित, वेटर रामलखन प्रजापति व दिलीप जाटव ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आनंद शर्मा की शिकायत पर रेस्टोरेंट संचालक राजेन्द्र शिवहरे, उसके बेटे माेहित शिवहरे के अलावा दो वेटर रामलखन व दिलीप पर गाली गलौज, धमकाने व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews