स्कॉर्पियो गाड़ी समेत अवैध शराब बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

स्कॉर्पियो गाड़ी समेत अवैध शराब बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरैना,संजय दीक्षित। सिविल लाइन पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल,कस्बे में भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्वालियर की ओर से कुछ लोग स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध शराब और बनाने का सामान लेकर आ रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी विनय यादव ने मुखबिर की सूचना पर एबी रोड पर सैयद नहर करील बाले बाबा के पास पहुंचकर नाकाबंदी की तो, कुछ देर बाद ग्वालियर की ओर से स्कॉर्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसे रोककर उसमे बैठे व्यक्तियों को पकड़कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम कमल सिंह धाकड़ पुत्र कर्ण सिंह निवासी सिमरोदा किरार रामपुर, नरेंद्र सिंह पुत्र राम लाल निवासी मुंगावली का पुरा मौजा लहरा कैलारस व संजय सिंह धाकड़ पुत्र सतीश निवासी चिनॉटी कैलारस के कब्जे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की गई है।

गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 15 पेटी अवैध शराब भरी हुई थी। जिसकी कीमत करीब ₹1,10,000 एवं वाहन की कीमत 11,00,000 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews