सरकार बचाने के लिए काँग्रेस नेता ने करवाया रक्षा यज्ञ

सरकार बचाने के लिए काँग्रेस नेता ने करवाया रक्षा यज्ञ

संजय दीक्षित। मुरैना।

कांग्रेसियों ने आज हनुमान चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर सरकार को बचाने के लिए रक्षा यज्ञ का आयोजन किया।इस आयोजन में कांग्रेसियों ने मंत्रोउच्चरण कर हवन पूजन का पाठ किया।मध्यप्रदेश में जहाँ कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी जॉइन करने के बाद काँग्रेस पर संकट के बादल छा गए हैं।इसलिए आज कांग्रेसियों ने मन्दिर पर एकत्रित होकर मन्नत माँगी की कमलनाथ सरकार सुरक्षित रहे और कांग्रेस का दामन छोड़कर जाने वाले लोग जल्द ही अपने घरों में वापसी करें।

अब देखना होगा कि विधायकों के इस्तीफ़े और फ्लोर टेस्ट को देखते हुए सोमवार को कांग्रेस सरकार पर ख़तरा मंडरा सकता हैं और सरकार को बचाना मुश्किल होगा।इस सद्बुध्दि यज्ञ का आयोजन मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव व होटल राज पैलेस के संचालक काँग्रेस नेता राम लखन डंडोतिया के द्वारा कराया गया।इस यज्ञ में कांग्रेसी प्रवक्ता राजेन्द्र यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह भदौरिया,रघुनंदन सिंह कुशवाह,संजय मिश्रा,राजेन्द्र सोलंकी,गिर्राज तिवारी ,मनीष उपाध्याय,अजित सिकरवार, विक्रमराज मुदगल,बंटी उपाध्याय सहित कई कांग्रेसी जन उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews