किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किया नेशनल हाईवे पर चक्काजाम

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किया नेशनल हाईवे पर चक्काजाम

मुरैना, संजय दीक्षत। अपने पूर्व निर्धारित ऐलान के तहत शहर जिला कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शनिवार की सुबह वैरियर चौराहे स्थित नेशनल हाइवे पर जंगी प्रदर्शन कर चक्काजाम शुरू कर दिया। यह आन्दोलन लगभग दो घण्टे तक चला। इस दौरान हाईवे पर छोटे-बड़े एवं भारी वाहनों की कतारें लग गईं। कांग्रेस द्वारा यह आन्दोलन अन्नदाता किसानों के समर्थन में किया गया।

चक्काजाम आन्दोलन को सम्बोधित करते हुए मुरैना विधायक एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश मावई ने कहा कि केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार अन्नदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। वह नये कृषि बिल को लेकर संशोधन के मूड में दिखाई नहीं दे रही है। जबकि पिछले ढाई माह से देशभर का किसान नये कृषि बिल में संशोधन को लेकर आन्दोलनरत है। इस आन्दोलन के दौरान कई किसानों की अकारण ही मृत्यु हो गई, लेकिन केन्द्र में सत्तासीन बीजेपी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन नेताओं और सरकार के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं लेकिन सरकार किसी भी कीमत पर अन्नदाताओं पर थोपे जा रहे नये कृषि कानून में संशोधन नहीं करना चाहती है। जिससे केन्द्र सरकार की हिटलरशाही स्पष्ट नजर आ रही है।

कांग्रेस कमेटी द्वारा यह आन्दोलन अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को नेशनल हाईवे पर किया गया। इस आन्दोलन में सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह,किसान कॉंग्रेस प्रदेशअध्यक्ष दिनेश गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यापाल सिंह कुशवाह, राजेन्द्र यादव, दीपक शर्मा, नरोत्तम माहौर, प्रमोद शर्मा हुसैनपुर, विक्रमराज मुदगल, सौरभ सोलंकी, शैलेन्द्र सिकरवार, संकल्प कुशवाह, शशि सक्सैना, कालू यादव, धर्मेन्द्र गुर्जर, संदीप वैसला, कौशल पण्डित के अलावा भारी तादात में शहर जिला कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा भारी तादात में अंचल के किसान मौजूद थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews