जौरा एसडीओपी ने दूध के टैंकर में शराब सहित 9 लाख रुपए का माल किया जब्त

जौरा एसडीओपी ने दूध के टैंकर में शराब सहित 9 लाख रुपए का माल किया जब्त

मुरैना, संजय दीक्षित| पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में बागचीनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

विधानसभा चुनाव (Assmebly Election) से पूर्व मुखबिर द्वारा सूचना पर एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया द्वारा थाना जौरा एवं बागचीनी में चेकिंग पॉइंट लगाया गया। जिसमें दूध के टैंकर में शराब का परिवहन किया जा रहा था जब टैंकर को रुकवा कर चेक किया गया तो टैंकर चालक जितेंद्र पुत्र दीवान सिंह जादौन उम्र 20 साल निवासी बडोना थाना सुमावली द्वारा टैंकर में दूध का परिवहन रात्रि जोरा से मुरैना (Morena) की तरफ करना बताया गया है। रात के समय दूध ले जाने का सही स्थान नहीं बताने पर चेक किया गया तो गाड़ी के अंदर चेक करने पर अंग्रेजी बियर 5000 की 13 पेटियां व देशी मदिरा मसाला की पेटियां व टेंकर की कुल कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है।

आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए दूध के टैंकर को प्रयोग में लाया जा रहा था। शराब की पेटियों पर श्योपुर के रैपर लगे होने पर मुरैना क्षेत्र में सप्लाई करना बताई गई है आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews