मुरैना में Kill Cororna अभियान का शुभारंभ,कमिश्नर ने की सबसे सहयोग की अपील

मुरैना में Kill Cororna अभियान का शुभारंभ,कमिश्नर ने की सबसे सहयोग की अपील

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना-चम्बल में एक जुलाई से किल कोरोना अभियान की शुरूआत हो गई। कमिश्नर रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने इस्लामपुरा बस्ती में पहुंचकर किल कोरोना अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि कोरोना अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे दल के सदस्य पहुंचकर सर्वे प्रारंभ कर रहे है। इस मौके पर उन्होने अपील भी की कि सभी नागरिक अभियान मे सर्वे टीम को सही जानकारी देकर कोरोना को भगाने में सहयोगी बनें।

कोविड-19 के व्यापक सर्वेलेन्स के लिए प्रदेश भर में 15 दिवसीय स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग कैम्पेन ’’ किल कोरोना ’’ अभियान चलाया जा रहा है। कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि आज पूरा विश्व इस वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है। देश, प्रदेश और हमारा जिला भी इस महामारी से चार माह से लगातार संघर्ष कर रहा है। हमारे कोरोना योद्धा इस मिशन में लगे हुए है। अब ये योद्धा जिले के हर घर-घर पहुंचकर सर्वे और जांच करेगें। सर्दी- खांसी जुकाम के साथ डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के लक्षण पाए जाने पर भी जरूरी परामर्श और उपचार नागरिकों को मिलेगा। मुरैना जिले में करीबन 19 लाख जनसंख्या के लिये 285 टीमें घर-घर पहुंचकर अभियान को सफल बनायेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार व्यक्ति न्यू राशन कार्ड बनवाने के लिये घर के सभी सदस्यों की जानकारी प्रदान करता है ठीक उसी प्रकार किल कोरोना अभियान में परिवार के समस्त सदस्यों की जानकारी बतायें उसे छिपायें नहीं। जिससे कारोना का खात्माकर अपने व्यापार, दुकान, प्रतिष्ठानों को खोल सकेंगे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews