कोरोना वायरस से सावधान! चीन से भारतीयों को बुलाया जा रहा है वापस

कोरोना वायरस से सावधान! चीन से भारतीयों को बुलाया जा रहा है वापस

संजय दीक्षित/मुरैना। कोरोना वायरस के मरीजों को लेकर पूरे भारत मे त्राहि-त्राहि मची हुई हैं।चीन में बसे भारत के लोगों को वापस अपने देश मे बुलाया जा रहा है।बता दें मुरैना के तिलावली गांव के रहने वाले गौरव सिकरवार चीन गए थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते सभी भारतीयों को वापस बुला लिया गया। इंजीनियर गौरव 20 जनवरी को भारत वापस आये थे। तभी डॉक्टरों की टीम ने उन्हें 10 फरवरी को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में जांच कराने के लिए भेज दिया था। इसके बाद आज मुरैना में कुछ दिन पहले चीन से वापस आये युवक को अस्पताल प्रबंधन ने  रोककर परीक्षण हेतु जिला अस्पताल में रोक लिया डॉक्टर राघवेंद्र यादव कोरोना वायरस प्रभारी ने बताया कि गौरव सिकरवार को एक महीने की निगरानी पर रखा गया है। हालांकि जांच की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि इंजीनियर गौरव कोरोना वायरस से पीडि़त हैं या नहीं। चायना से लौटे इंजीनियर के कोरोना वायरस की संभावना को देखते हुये जिला चिकित्सालय में 4 बैड का एक आईसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा कल 13 फरवरी को मुरैना के चिकित्सकों की जागरूकता कार्यशाला कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। 

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews