कोरोना वायरस के चलते तीन फैक्ट्रियों पर ताले

कोरोना वायरस के चलते  तीन फैक्ट्रियों पर ताले

मुरैना। संजय दीक्षित। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुये शासन के निर्देश के तहत लाॅकडाउन करने के निर्देश है। जिसमें दूध, फल, सब्जियां, दवाईयां, किराना आदि चीजों को छोड़कर शेष सभी दुकानों के लाॅकडाउन 31 मार्च तक रहेंगे। इसके साथ ही लाॅकडाउन में कोई भी फैक्ट्री संचालित नहीं रहेगी और न ही उसमें मजदूर काम करेंगे। इसके तहत कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने सोमवार को प्रातः रेड रोड़ मार्केटिंग लाल गुलाब ब्रांड मैदा सूजी, बेसन एवं दलिया बनाने वाली फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है और उसमें वर्करों को अपने घर जाने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही लश्करी पुरा रोड़ पर सरसों मिल पर जांच की, जहां मजदूर अन्दर कार्य करते पाये गये इस पर कलेक्टर ने मिल मालिक को तत्काल बंद करने एवं उसमें खड़े हुये ट्रकों को बाहर निकालने तथा मजदूरों से एक-एक करके परिचय प्राप्त किया। जिसमें मुरैना शहर के मजदूरों को घर जाने के निर्देश दिये और 12 मजदूर बिहार के पाये गये, जिनके मोबाइल नम्बर, नाम मय पता के लिखकर तत्काल जिला कलेक्टर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फिलहाल रेल बंद है, तब तक इन्हें फैक्ट्री में ही रोक जावे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews