मुरैना में सर्राफा कारोबारी से 7 लाख की लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार 

BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

Morena News : मुरैना के सर्राफा कारोबारी से 7 लाख रुपए की लूट का मुख्य आरोपी बंटू गुर्जर को मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं दो आरोपी फरार चल रहे है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश पर एक दर्जन से अधिक चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। वहीं एसपी धौलपुर द्वारा 10 हजार रुपए और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश बंटू उर्फ गजेंद्र पुत्र रामावतार निवासी मोरोली टुंडेकापुरा बडुआ माता मंदिर के पास पैदल-पैदल जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दो टीम गठन कर मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस की टीम को देखकर बदमाश भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। बदमाश के पास से पुलिस ने 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किये है।

morena news

राजस्थान पुलिस ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से मध्य प्रदेश के साथ कोतवाली थाने की अलग-अलग टीम लगातार दबिश की कार्रवाई कर रही थी। जिस दबाब को देखते हुए बदमाश फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”911598177″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews