
संजय दीक्षित/मुरैना। मुरैना-सिहोनिया थाना क्षेत्र के गोपी गांव में मैच खेलने पर दोस्तों में कुछ बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मैच खेल रहे एक युवक ने दूसरे पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली अर्जुन तोमर नाम के युवक की छाती में जा लगी। घायल अवस्था मे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल अर्जुन के भाई ने बताया कि गुरुवार की शाम गोपी गाँव के युवक आपस मे क्रिकेट मैच खेल रहे थे। तभी राधेश्याम और छोटू ने आकर कट्टे से गोली मार दी जिससे 17 साल का अर्जुन बुरी तरह घायल हो गया।अर्जुन कक्षा 11 वीं का छात्र हैं। घायल अवस्था मे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए युवक को ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

