नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र (Morena City Kotwali Police Station) के महादेव नाके पर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है, की सरेआम फायरिंग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। जब पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश मौके से भाग गए। पूरा वाक्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

यह भी पढ़े…श्रमिकों-लोगों को मिलेगा पेंशन योजना का लाभ, सरकार की महत्वपूर्ण योजना, 72000 रुपए तक खाते में आएगी राशि

बता दें कि ताजियों में गस्ती के लिए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी, उसके बावजूद भी हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में सरेआम फायरिंग की और शराब की बोतलें भी फेंकी। उसके बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। घटना बदमाशों की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया है कि बगल में ही मुस्लिम समुदायों के ताजीए लगे हुए थे जिसमें पुलिस बल की तैनाती की गई थी उसके बावजूद भी नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायर किए और मौके से भाग गए। गनीमत रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ है। बदमाशों के दिलो दिमाग से पुलिस का खौफ पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”737843500″]

यह भी पढ़े…Video : जब टाइगर के बच्चे ने किया ‘धप्पा,’ ऐसे हड़बड़ाकर गिर पड़ा जंगल बहादुर

जानकारी के अनुसार बता दें कि सुनील वर्मा का बदमाशों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसको लेकर बदमाश दबाव बनाने के लिए आए थे तभी रात में जिस वक्त घटना घटी उस समय लोग सो रहे थे जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने जब दरवाजा खोलकर बाहर देखा तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करा लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की जांच पड़ताल में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”737843741″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews