मुरैना- बिजली गिरने से 3 की मौत, कैमरे में कैद हुई बिजली गिरने की घटना

मुरैना- बिजली गिरने से 3 की मौत, कैमरे में कैद हुई बिजली गिरने की घटना

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है और इसी दौरान कई स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो रही है। इन हादसों में कई लोगों की जान जाने की दुखद खबरें आ रहे हैं। एक बार फिर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अम्बाह में तीन लोगों की मौत हो गई। अम्बाह के पोरसा चौराहे पर संचालित पत्थर फड़़ के पास ये बिजली गिरी। ये तीनों व्यक्ति बारिश से बचने के लिए पत्थर फड़ पर खड़े हो गये थे। हादसे के बाद उन्हें अम्बाह चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर लिया। घटना के बाद अम्बाह थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Jabalpur News : आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

इससे पहले जबलपुर में चरगवां थाना के जमुनिया गाँव में भी सोमवार की शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। घटना उस समय हुई  जब पिता-पुत्री और भतीजा बारिश से बचने के लिए खंडहरनुमा मकान के नीचे जा खड़े हुए थे तभी अचानक बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

https://vimeo.com/610771011

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews