मुरैना: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक से कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

मुरैना: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक से कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

Firefighters water spray with high pressure to fire surround with damaged house, godown. Firefighter fight with the fire.

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना नेशनल हाईवे पर स्थित सिकरौदा नहर के पास मुरैना से धौलपुर की तरफ जा रहे गोवर्धन होटल के सामने चलते ट्रक में भीषण आग लग गई, आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और आसपास निकलने वाली गाड़ियों के पहिए रास्ते में ही थम गए। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गई। बताया जा रहा  है कि करीब दो से तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया है।

यह भी पढ़े… Job: निर्देशक के पद पर निकली भर्ती, मिलेगी 1 लाख रुपए से अधिक सैलरी

बता दें कि ट्रक क्रमांक नंबर एमपी 06 एचसी 3392 मुरैना की तरफ से धौलपुर सामान भरकर ले जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक ट्रक में आग लग गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी, तभी चालक गाड़ी से कूदकर उसने अपनी जान बचाई।बताया गया हैं कि बड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। ट्रक में आग लगने के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया और आने जाने वालों वाहनों को वनवे से निकाल दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग के कारणों की जांच में जुट गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews