मुरैना : उधमपुर एक्सप्रेस की बोगियों में लगी भीषण आग, तीन जलकर खाक, सुरक्षित बचाए गए यात्री

मुरैना : उधमपुर एक्सप्रेस की बोगियों में लगी भीषण आग, तीन जलकर खाक, सुरक्षित बचाए गए यात्री

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना के सराय छोला थाना क्षेत्र के हेतमपुर स्टेशन पर अचानक उधमपुर एक्सप्रेस में भीषण आग लगी, अचानक लगी इस आग में तीन बोगी जलकर खाक हो गई,  वही चौथी बोगी को आसपास के ग्रामीणों के द्वारा अलग करके बचाया गया है, बोगी में यात्रियों का रखा सामान भी जलकर राख हो गया,  घटना की जानकारी मिलते ही  तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस भी मौके पर पहुंची है, आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आयोग : आवारा कुत्तों के हमले में मासूम की मौत का मामला, राज्य सरकार वारिसों को दे 2 लाख

मुरैना के हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर दुर्ग-उधमपुर ट्रेन की बोगी में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आगजनी में 2 बोगियां जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि ट्रेन वैष्णोदेवी से लौट रही थी। हालांकि घटना में जनहानि होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Neemuch : अब प्याज निकाल रहा किसानों के आंसू, मंडी में कम दामों में बिक्री से निराश किसान

ट्रेन नंबर 20484 दुर्ग-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का मुरैना-धौलपुर के पास हेतमपुर पर स्टॉपेज नहीं है। सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन आउटर पर रुक गई। कुछ यात्रियों ने देखा कि पीछे स्थित ए1 और ए 2 डिब्बों में से धुआं निकल रहा है। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना 100 नंबर डायल कर दी। दोनों बोगियों में करीब 72 यात्री सवार थे। आग की सूचना पर सभी यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। आग लगने की सूचवना के बाद जल्दी ही इन कोचों को अन्य कोचों से अलग कर दिया गया, आगजनी में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों का सामान जलकर खाक हो गया।

वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर सरायछोला थाना पुलिस और स्टेशन रोड पुलिस पहुंच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। करीब 6 दमकल गाड़ियां खाली हो चुकी थीं। इसके बाद भी आग बुझाने का काम जारी था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews