Morena Corona: 29 नए पॉजिटिव के साथ आंकड़ा 370 पार, अबतक 6 की मौत

Morena Corona: 29 नए पॉजिटिव के साथ आंकड़ा 370 पार, अबतक 6 की मौत

मुरैना। संजय दीक्षित।

कोरोना पॉजिटिव की शुक्रवार को रिपोर्ट आई थी जिसमें सुबह एक और कोरोना पॉजीटिव की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गयी। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा आधा दर्जन हो चुका है। उसका अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया जाएगा। कुछ दिन पूर्व परिवार सहित आसपास के 14 लोगों को पोरसा छात्रावास में क्वारंटीन कराया गया था। वहीं शुक्रवार को आई जीआरएमसी के 1170 सेंपल की रिपोर्ट में 29 पॉजीटिव पाए गए और 1141व्यक्ति निगेटिव पाए गए हैं। जिले में भर्ती पॉजिटिव मरीजों की संख्या शुक्रवार को 370 रह गयी थी।वहीं 33 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया था। पॉजीटिव में जौरा नगर परिषद के लेखापाल, जौरा अस्पताल के स्वास्थ्य कार्यकर्ता की पत्नी व पुत्र और पहाडग़ढ़ के पूर्व बीएमओ के भाई भी शामिल हैं। पोरसा के गोपाल पुत्र भारत सिंह तोमर निवासी बुधारा पोरसा का स्वास्थ्य खराब था। उसको इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।

कोरोना संक्रमित मरीज गोपाल सिंह तोमर की मौत के बारे में जब सीएमएचओ डॉ. आर सी बांदिल से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा मुझे जानकारी नहीं हैं, मैं पता करवाता हूं। वहीं पोरसा बीएमओ को उसके रेफर के तारीख की जानकारी नही थी ।इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारियों का रवैया मरीजों के प्रति कितना लापरवाह है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews