मुरैना : अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा, ठेले वालों ने नगर निगम का घेराव कर रखी शर्तें

मुरैना : अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा, ठेले वालों ने नगर निगम का घेराव कर रखी शर्तें

मुरैना, नितेंद्र शर्मा। मुरैना शहर में बढ़ते हुए अतिक्रमण से आम जनता काफी परेशान है, इस अतिक्रमण को लेकर आम जनता द्वारा कई बार नगर निगम आयुक्त जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस कई शिकायतें की गई परंतु इसका कोई हल ना निकला वही कुछ दिन पहले नगर निगम ने ठोस कदम उठाते हुए शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार हनुमान तिराहे पर से ठेले वालों को हटाकर निगम द्वारा बनाए गए हॉकर्स सदर बाजार जोन में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया था, लेकिन आदेश मानने की बजाए बौखलाए ठेले चालकों ने  फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के साथ मिलकर नगर निगम का घेराव कर दिया।

यह भी पढे….. जबलपुर : EOW ने बिशप पी सी सिंह को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे

नगर निगम का घेराव कर रहे प्रदर्शनकारियों ने निगम को वहां से ना हटाए जाने के लिए आवेदन दिया और बड़े व्यापारियों पर आरोप लगाते हुए कहा के नगर निगम आयुक्त बड़े व्यापारियों को संरक्षण दे रहे हैं बड़े व्यापारी दुकानों के सामने रोड पर सामग्री, तख्त व अन्य सामग्री रखकर खुद ट्रैफिक व्यवस्था को बिगड़ते हैं और आरोप ठेले वालों पर लगा देते हैं ठेले वालों ने उस हॉकर्स जोन में जो कि नगर निगम द्वारा बनाया गया है जाने से मना किया क्योंकि उसके बगल से एक शराब की दुकान है ठेला वालों का आरोप है कि वहां शराबी आए दिन ठेले वालों से मारपीट करते रहते हैं। चेतावनी देते हुए हाथ ठेले वालों ने कहा कि अगर उनकी मांगे 7 दिन में मांग ली गई तो तो ठीक है अन्यथा वह अपने सभी साथियों के साथ नगर निगम के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”748742329″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews