Morena News : नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से लूट, नगदी और जेवरात लेकर रफूचक्कर हुए बदमाश

Morena News : नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से लूट, नगदी और जेवरात लेकर रफूचक्कर हुए बदमाश

मुरैना, नितेंद्र शर्मा। मुरैना (Morena) शहर तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। शहर में जैसे-जैसे लोग समृद्ध बनते जा रहे हैं, वैसे-वैसे लोगों ने अपने जीवन यापन का भी तरीका बदला है। एक तरफ जहां शहर के उच्च और शिक्षित लोग हैं वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी कुछ असामाजिक तत्व है जोकि कानून का उल्लंघन करने में बिल्कुल पीछे नहीं हटते है। जिसके चलते मुरैना शहर में गुंडागर्दी, लूटपाट व माफियाओं का राज बढ़ता जा रहा है। शहर में स्थिति यह है की अब आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। जिले के स्टेशन रोड स्थित थाने के सामने आए हैं जहां एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बदमाशों ने लूट की।

कैलारस तहसील ग्राम फूलपुरा की निवासी पूजा कुशवाह नाम की एक महिला जो कि अपने पिता के श्राद्ध के लिए अपने बच्चे पीयूष के संग ससुराल से मायके कटिहार जा रही थी। जब वह महिला बस से उतर कर एक ऑटो में बैठ कर मुरैना शहर में स्थित बाजार में कुछ जरूरी सामान लेने पहुंची तो सामान लेने के बाद उसे आगे से खड़ेयार की बस पकड़नी थी। काफी धूप होने के कारण वह महिला थोड़ी परेशान होकर पीने के लिए पानी ढूंढ रही थी तभी दो अज्ञात युवकों उसे पानी पीने का आग्रह किया धूप से परेशान महिला पानी पीने के लिए तैयार हो गई।

यह भी पढ़ें…फोर्टिफाइड चावल वितरण योजना शुभारंभ कर बोले मंत्री बिसाहूलाल, एनीमिया का मिटेगा कलंक

महिला के अनुसार पानी पीने के बाद महिला को होश नहीं रहा जिसका फायदा उठाकर दोनों अज्ञात युवक मुरैना बाजार में स्थित हनुमान मंदिर के पास सुनार गली में उसे ले गए, जब थोड़ी देर बाद महिला को होश आया तब वह अकेली थी और उसने अपना सामान देखा जिसमें मेला के कहे अनुसार पांच अंगूठी एक मंगलसूत्र, दो झुमके और 5000 हजार रूपए नगदी जो कि अपने घर से लेकर आई थी वह नहीं थे। जिसके बाद महिला मुरैना में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। रिश्तेदारों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस ने महिला का बयान लेकर मामले को दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें…Datia News : रतनगढ़ मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर कलेक्टर व एसपी ने ली बैठक

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews