
MP Election 2023 : मुरैना में आज नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। जिसमें जिले की 6 विधानसभा सीटों पर 102 नामांकन जमा हुये थे। इनमें से जांच के दौरान 20 नामांकन निरस्त कर दिये गये। आज 3 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लिये गये, इनमें मुरैना विधानसभा से राजकुमार मन्नू सिंह किरार जो कि समतामोलक समाज पार्टी से प्रत्याशी हैं उन्होंने नाम वापस लिया और जौरा से महेश कुमार प्रजापति निर्दलीय ने नाम वापस लिया है तथा सुमावली विधानसभा से मातादीन सोनी निर्दलीय ने अपना नाम वापस ले लिया है इसके बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गई है तथा पूरे जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों में कुल 79 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं।
मतदान केन्द्रों पर रखी जायेगी सीसीटीवी से नजर
बता दें कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सीबी प्रसाद ने बताया कि नाम वापसी के बाद सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 11, जौरा में 15, सुमावली में 8, मुरैना में 18, दिमनी में 14 और अम्बाह विधानसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इन चुनावों को निष्पक्ष व शांती से कराने के लिये 48 कम्पनी अर्द्धसैनिक बलों की मांग की गई है। जिनमें दो कम्पनी बल मुरैना जिले को मिल गया है। जिले में 694 संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये हैें। इन पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। निर्वाचन नियमों के तहत 1200 से अधिक मतदान केन्द्रों पर बेवकास्टिंग तथा 1300 से अधिक मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी।
[dgv_vimeo_video id=”880603559″]
1706 मतदान केन्द्र
गौरतलब है कि जिले की 6 विधानसभा सीट (सबलगढ़, जौरा, सुमावली,मुरैना, दिमनी, अम्बाह) 6 विधानसभा सीटों के लिये 9709 मतदाता 80 वर्ष के ऊपर के तथा 14389 दिव्यांग मतदाता सहित 14 लाख 83 हजार 697 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग 1706 मतदान केन्द्रों पर करेंगे।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”880604477″]
