सीएम की बैठक में शामिल होने से जिला पंचायत अध्यक्ष को रोका, कलेक्ट्रेट से वापस लौटीं आरती गुर्जर

Arti Gurjar Morena

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बैठक में जाने से रोक दिया, जिला पंचायत अध्यक्ष के मुताबिक एडीएम ने उन्हें ये कहकर अंदर जाने से रोक दिया कि आपको बैठक का आमंत्रण नहीं है आप नहीं जा सकती, इसके बाद आरती गुर्जर कलेक्ट्रेट से वापस लौट गई, उन्होंने कहा कि पार्टी फोरम पर इस मामले की शिकायत करेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुरैना को देंगे सौगात 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मुरैना जिले के दौरे पर हैं वे यहाँ राज्य स्तरीय रोजगार दिवस पर 7 लाख से ज्यादा युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऋण वितरित करेंगे, रोड शो करेंगे, विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे, सीएम के मुरैना पहुँचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया, मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए जब वहां पहुंचे तो वहां ये घटनाक्रम हो गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष को सीएम की बैठक में जाने से रोका, वापस लौटीं 

कलेक्ट्रेट से वापस लौटते हुए आरती गुर्जर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि मुझे बैठक में जाने स एरोक दिया गया कहा आप नहीं जा सकती आपका नाम लिस्ट में नहीं हैं, अरे भाई मैं जन प्रतिनिधि हूँ, विधायक सहित अन्य जन प्रतिनिधि बैठक में हैं तो जिला पंचायत अध्यक्ष क्यों शामिल नहीं हो सकता?

आरती गुर्जर ने कहा कि  ये पहली बार नहीं है जब मुझे रोका गया, पहले जब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनु श्रीवास्तव आये थे तब भी मुझे मीटिंग में शामिल होने से रोक दिया और आज जब प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुरैना आये हैं तो मुझे मीटिंग में जाने से रोक दिया , जिला प्रशासन के अधिकारियों का ये व्यवहार गलत है मैं पार्टी फोरम पर इसकी शिकायत करुँगी।

[dgv_vimeo_video id=”908548105″]

[dgv_vimeo_video id=”908548214″]

[dgv_vimeo_video id=”908547119″]

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews