
मुरैना,संजय दीक्षित। हिंदू टाइगर फोर्स के द्वारा हिंदू नव वर्ष ,गुड़ी पड़वा और नवरात्रि की शुभकामना देने वाले बैनरों को जबलपुर कमिश्नर के द्वारा हटा दिया गया है जिसके विरोध में स्वामी श्री सिद्धेश्वरानंद जी महाराज प्रदेश अध्यक्ष संत समाज ने आज पुरानी कलेक्टर पहुंचकर गृह मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
यह भी पढ़े…Neemuch News: पुलिस ने करवाई राकेश जोशी की भूख हड़ताल समाप्त, जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती
ज्ञापन में बताया गया कि हिंदू संगठनों के द्वारा महापुरुषों की फोटो लगाई गई थी जिसे जबलपुर कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के आदेश पर जबलपुर नगर निगम के द्वारा हिंदू संगठनों के बैनरों को हटाए जाने जैसा निंदनीय कार्य किया गया, इस कार्य के द्वारा संपूर्ण हिंदू समाज के साथ हिंदू संत महापुरुषों का भी अपमान किया गया है हिंदू समाज के बंधुओं के पास अन्य समाज संप्रदाय व धर्म के त्योहारों के मनाए जाने वाले बैनर भी लगे हुए थे, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के जन्मदिन की शुभकामना देने वाले अन्य बैनर भी लगे हुए थे, उनके साथ कोई छेड़खानी नहीं की गई, सिर्फ हिंदू समाज के बैनरों को ही हटाया गया है।

यह भी पढ़े…IBPS Clerk Mains Result : आईबीपीएस ने जारी किए PO और SO के फाइनल रिजल्ट, ऐसे चेक करें
जिस के बाद जबलपुर कमिश्नर का पुतला दहन किया गया है, नवरात्रि ,रामनवमी जैसे अवसरों पर प्रशासन के द्वारा धारा 144 लगाकर हिंदू त्योहारों को मनाने पर प्रतिबंध लगाए जाता हैं जबकि अन्य धर्मों के त्योहारों पर ऐसा नहीं किया जाता, ऐसी जिहादी मानसिकता रखने वाले शासन-प्रशासन वाले लोगों का संपूर्ण सनातन धर्म समाज बहिष्कार करता है, ज्ञापन देने वालों में रविंद्र मोहन, कौशल पंडित, जितेंद्र सिंह डंगस, गोलू पलिया, सोनू पंडित, दुर्गेश, दीपक सोलंकी, किशन पंडित, नरेश यादव, राकेश कुमार शर्मा, जितेंद्र वर्मा, गजेंद्र सिंधी सहित कई लोग उपस्थित थे।
[dgv_vimeo_video id=”694847564″]
