मुरैना: बरातियों के किया जमकर झगड़ा, बरसे लाठी डंडे, वायरल हो रहा है विडियो

मुरैना: बरातियों के किया जमकर झगड़ा, बरसे लाठी डंडे, वायरल हो रहा है विडियो

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना जिले के कैलारस से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दो पक्ष एक दूसरे पर डंडा बरसा रहे हैं। बता दें कि कैलारस निवासी लक्ष्मीनारायण शाक्य की बेटी की शादी 28 फरवरी को “दया गार्डन” में संपन्न होनी थी। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे शादी का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े…. शाहरुख खान की “पठान” अगले साल होगी रिलीज, करीब 4 साल बाद बड़े फिल्म में दिखेंगे किंग खान

दरअसल, शादी समारोह में ग्वालियर से बरात लेकर आए बराती ने जमकर शराब पी रखी थी और बैंड मालिक सत्तार खान से बार -बार बेंड बजाने की जिद करने लगे जबकि बेंड मालिक ने बताया कि, बारात का समय 7 से 9 बजे तक का था। जबकि समय 9 से अधिक होने के बाद भी बाराती बार बार बेंड बजाने की जिद के साथ झगड़ा करने लगे। उसके बाद बारात में बैंड ना बजाने को लेकर झगड़ा हो गया। पहले लड़के पक्ष के लोगों ने बैंड वालों के साथ मारपीट की, इसके बाद बैंड वालों अपने और  साथी जो दुकान पर काम करते थे, उनको बुला लिया जिस के बाद दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई कर डाली। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया हैं। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews