मुरैना| राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत मुरैना में भी पुलिस अधीक्षक डाॅ. असित यादव ने जिन्दगी की दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत मुरैना जिले में 2233 बूथ बनाये गये है, जिसमें से एक बूथ कोतवाली के सामने पुलिस पैट्राॅल पम्प पर रोटरी क्लब द्वारा बनाया गया है। वहां पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. असित यादव ने शिशु कु. नैन्शी और राहुल को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिला टीकाकरण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्स पोलियो अभियान में 3 लाख 19 हजार 675 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिये 2 हजार 233 बूथ एवं कर्मचारियों की टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही बूथों पर 13 हजार 308 कर्मचारी दवा पिलाने के लिये तैनात किये गये है। दवा पिलाने के लिये जिले में 2 लाख 78 हजार 593 घरों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि मजरे, टोले, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, ईंट भट्टा आदि स्थानों के लिये 393 ट्रांजिस्ट टीम गठित की गई है।पल्स पोलियो अभियान के तहत विभिन्न पोलियो बूथों पर प्रातः पोलियो निरोधक दवा पिलाने के लिये पालकों की भीड़ देखने को मिली एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को खीर पूड़ी खिलाने के लिये निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत बच्चे खीर पूड़ी खाते हुये मिले। पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिला चिकित्सालय परिसर में दो बूंद जिन्दगी की सैलफी पाॅइन्ट बनाया गया था, जिसमें लोगों ने उत्साह पूर्वक सैलफी ली।इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरसी बांदिल, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अजय गोयल, डीपीएम श्रीवास्तव, डाॅ. पदमेश उपाध्याय, डाॅ. तोमर सहित अन्य स्वास्थ्य से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक ने पोलियो निरोधक दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






