Morena News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से 18 वर्षीय युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

Morena News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से 18 वर्षीय युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

Morena News: मुरैना के पोरसा श्यामपुर कला पंचायत के ग्राम बनबरीया में 11 केवी लाइन गिरने से एक 18 वर्षीय युवक उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के घटित होते ही सैकड़ों लोग  पोरसा चौराहे पर आ गए और चक्का जाम कर दिया। काफी समय बाद प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मौके पर समझाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए अंबाह अस्पताल भेजवाया।

परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया है। उनका मानना है यह घटना विभाग की लापरवाही के कारण हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि बनबरिया गांव में रिंकू (पुत्र धनीराम सखवार) उम्र 18 वर्ष सुबह अपने खेत में गेंहू काट रहा था। इसी समय 11 केवी लाइन का टूट कर गिर गया। घायल अवस्था में रिंकू को लेकर परिवार वाले अंबाह अस्पताल लेकर आए। लेकिन वहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने विधुत विभाग प्रशासन मुर्दा के नारे भी लगाए गए। यह पहला मामला नहीं है जब बिजली लापरवाही के चलते ऐसी दुर्घटना घटित हुई है। कई बार देखा गया है कि बिजली कर्मचारी खुद विद्युत की चपेट में आकर अपनी जान गवां देते हैं। लेकिन इन घटनाओं के बाद भी विद्युत विभाग के माथे पर शिकन तक नहीं आती है। न ही कोई एक्शन लिया जाता है।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews