Morena News : वारदात की नियत से इलाके में घूम रहे 3 बदमाश गिरफ्तार

Morena News : वारदात की नियत से इलाके में घूम रहे 3 बदमाश गिरफ्तार

Morena Crime News :  मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अति. पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया एवं एसडीओपी संजय कोच्छा के निर्देशन में इनामी फरारी आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष कॉम्बिंग गश्त रवाना किया गया था। इसी निर्देशन में कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना चिन्नोनी के सहायक उप निरीक्षक धीरज सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम होरावरा के बेहड़ में कुछ लोग बारदात करने की नियत से अवैध हथियारों के साथ घूम रहे है।

यह है मामला

मुखबिर की सूचना से सउनि धीरज सिंहं द्वारा थाना प्रभारी चित्रोनी उनि अविनाश सिंह राठौड़ को अवगत करवाया गया । मुखबिर की सूचना की तस्तीक हेतु थाना प्रभारी चिन्नोनी ने समस्त बल के साथ ग्राम होराबरा के बीहड में सर्चिंग अभियान चला कर बारदात की नियत से रात्रि में घूम रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अवैध हथियार जप्त किया गये है।

[dgv_vimeo_video id=”807228500″]

अवैध हथियारों में एक डबल बेरल टोपीदार बन्दूक, एक सिंगल बेरल टोपीदार बन्दूक व एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर का मय जिन्दा राउण्ड व टोपीदार बन्दूक का बारूद भी शामिल है। रघुराज,चंदन केवट और जगदीश को गिरफ्तार कर आरोपीगणों के विरूद्ध थाना चिन्नोनी में मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”807228582″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews