Morena Crime News : मुरैना कोम्बिंग गश्त के दौरान थाना प्रभारी सुमावली जयपाल सिंह गुर्जर ने मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर सूचना पर से जिला मुरैना के शातिर बदमाश 5,000 रुपये के ईनामी पप्पू उर्फ लोहिया पुत्र मनीराम गुर्जर निवासी उदवंतपुरा टिकटौली थाना सुमावली को अंबकेश्वर मंदिर के पास से अवैध 12 बोर बंदूक एवं पांच 12 बोर के जिन्दा राउण्ड सहित गिरफ्तार किया है।

इनामी बदमाश पर कई अपराध पंजीबद्ध

बता दें कि कार्यवाही के दौरान शातिर बदमाश ने भागने की कोशिश की जिसे पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है।शातिर बदमाश पप्पू उर्फ लोहिया वर्ष 1998 से अभी तक लगातार अपराध घटित कर रहा था। शातिर बदमाश पप्पू उर्फ लोहिया पर लूट, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास जबरन वसूली,बलवा, मारपीट, अवैध हथियार रखना, शासकीय कार्य में बाधा सहित कई अपराध पंजीबद्ध हैं।

पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर हमला

गौरतलब है कि पूर्व में शातिर बदमाश पप्पू उर्फ लोहिया को पुलिस टीम द्वारा कई बार पकड़ने का प्रयास किया गया जिसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने के उद्देश्य से हमला किया गया था एवं वर्तमान में शातिर बदमाश करीब 01 वर्ष से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था।

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”780087799″]