
Morena News : साधु संत महात्माओं के द्वारा जगह-जगह नई-नई लीला की जाती है जिसको देखने के लिए भक्तों की भीड़ लग जाती है ऐसा ही एक मामला मुरैना जिले के सुंदरपुर गांव के हनुमान जी मंदिर में देखने को मिला जहां पंचम महाराज के द्वारा भक्तों को बुलाकर पर्ची पर लिखकर समस्या का समाधान किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि सुंदरपुर गांव के सिद्धेश्वर हनुमान जी मंदिर पर हर सोमवार को 11:00 दरबार लगाया जाता है और जब तक भक्तों की अर्जी पूरी नहीं होती तब तक अर्जी चलती रहती है।
युवती ने बाबा को दिया चैलेंज
बता दें कि पंचम महाराज का दावा है कि कोई भी भूत-प्रेत, ग्रह क्लेश से हर समस्या का समाधान हनुमान जी महाराज के दरबार में किया जाता है। एक युवती ने बाबा को भरी सभा में चैलेंज देते हुए कहा कि ” में पंडोखर सरकार के दरबार में गई थी लेकिन उन्होंने मुझ को गुमराह किया है महाराज जी आपके पास अगर शक्ति है तो मेरी समस्या का समाधान करें ” जिसके बाद बाबा ने युवती का चैलेंज स्वीकार करते हुए युवती की मन की बात बताई और कहा कि 2025 में एसडीएम बनोगी।
[dgv_vimeo_video id=”798383051″]
[dgv_vimeo_video id=”798383307″]
अब देखना होगा कि बाबा के दरबार में लोगों की समस्याओं का समाधान होता है या फिर लोग अंधविश्वास में यूं ही जीते रहेंगे। वही इस मौके पर भक्तों के द्वारा बताया गया कि बाबा के द्वारा दरबार में बैठे लोगों को बुलाते हैं और पर्ची पर लिखकर उनकी समस्या का समाधान करते हैं।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”798383573″]
