Morena News : दिमनी विधानसभा से बसपा ने पूर्व विधायक को किया उम्मीदवार घोषित, बोले – यह मेरा आखिरी चुनाव है

Morena News : दिमनी विधानसभा से बसपा ने पूर्व विधायक को किया उम्मीदवार घोषित, बोले – यह मेरा आखिरी चुनाव है

Morena News : मध्य प्रदेश में हाल ही में होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव की तैयारी कई पार्टियां सरगर्मी से करने लगी है क्योंकि उन्हें मालूम है चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं रह गया कई बड़े-बड़े नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाते हुए देखे जा सकते हैं ऐसे में आज बहुजन समाज पार्टी ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

यह है मामला

मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से बलवीर दंडोतिया को प्रत्याशी बनाया गया है। मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर बीएसपी ने पहली सूची जारी की है बता दें कि बलवीर सिंह दंडोतिया दिमनी विधानसभा से पूर्व विधायक रहे हैं। बाद में कांग्रेस का दामन थाम लिया था लेकिन अभी हाल ही में फरवरी 2023 फिर से उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया और आज उनको और दिमनी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए बलवीर दंडोतिया ने बताया कि मैं हमेशा से बहुजन समाज पार्टी से जुड़ा रहा हूँ, और जुड़ा रहूँगा। आगे उन्होंने बताया कि कांग्रेस से कभी जीत नहीं पाते अब बहुजन समाज पार्टी से जीतकर फिर से विधानसभा में जायेंगे। जनता के कहने पर में अंतिम बार विधानसभा चुनाव लड रहा हूँ। क्योंकि वैसे भी अब मेरी उम्र हो गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा ने उनसे सरकार छीन ली तो अब यह बनाकर भी क्या करेंगे।

गौरतलब है कि बलवीर दंडोतिया साल 2013 के विधानसभा चुनाव में BSP के टिकट पर मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से वह चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके अलावा उन्होंने 2009 में BSP के टिकिट पर मुरैना-श्योपुर सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा 2018 में भी वह BSP के टिकिट पर मुरैना विधानसभा से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार मिलने के बाद वह 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन पार्टी के आंतरिक हालातो को खराब बताते हुए उन्होंने BSP में घर वापसी की है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”853451245″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews