Morena News : कलेक्ट्रेट में किसान के साथ मारपीट करने वाला क्लर्क निलंबित

Morena News : कलेक्ट्रेट में किसान के साथ मारपीट करने वाला क्लर्क निलंबित

Morena News : मुरैना कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांतरण पंजी की नक़ल निकलवाने आये किसान को पीटने वाले क्लर्क को कलेक्टर अंकित अस्थाना ने निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने अपने आदेश में लिखा कि आरोपी क्लर्क देवेन्द्र यादव के कृत्य से कार्यालय की छवि ख़राब हुई है, ऐसे कृत्य स्वीकार नहीं किये जा सकते।

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान किसान पुत्र हैं और हमेशा किसानों, गरीबों और बेसहारा लोगों का जीवन अच्छा बनाने और उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं लेकिन उनकी ही सरकार के कुछ मुलाजिम अपनी हरकतों से सरकार की छवि को ख़राब करते है , ऐसे ही एक शासकीय कर्मचारी को निलंबन की सजा मिली है।

दरअसल मुरैना कलेक्ट्रेट में पदस्थ क्लर्क ( सहायक ग्रेड 3) देवेन्द्र यादव ने सोमवार 6 फरवरी को किसान राम अवतार के साथ मारपीट कर दी थी, घटना के बाद वहां किसान रोता गिड़गिड़ाता रहा, वो अधिकारियों से कह रहा था मैं तो नकल मांगने आया था , बाबू ने मारपीट कर दी, अधिकारियों ने उसे न्याय का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों की समझाइश के बाद किसान राम अवतार पुत्र बाबूलाल खटीक, निवासी हडबासी तहसील जौरा ने उसके साथ मारपीट करने वाले क्लर्क देवेन्द्र यादव के विरुद्ध एक शिकायती आवेदन कल सोमवार की शाम 6 फरवरी को ही कलेक्टर अंकित अस्थाना को दिया जिसमें उसने लिखा कि क्लर्क देवेन्द्र यादव उसे एक महीने से नामांतरण पंजी की नकल के लिए परेशान कर रहे हैं और एक महीने से चक्कर लगवा रहे हैं।

किसान राम अवतार ने लिखा कि आज जब मैं नक़ल लेने आया तो क्लर्क देवेन्द्र यादव ने उसे गालियां दी और फिर उसके साथ मारपीट कर दी, मुझे कलेक्ट्रेट कैम्पस में लात घूंसों से मारा। आवेदन के बाद कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में लगे सीसीटीवी चैक कराये जिसमें क्लर्क देवेन्द्र यादव किसान के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

घटना प्रमाणित होने के बाद कलेक्टर अंकित अस्थाना ने किसान राम अवतार के साथ मारपीट करने वाले क्लर्क देवेन्द्र यादव को निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने आदेश में लिखा कि देवेन्द्र यादव के कृत्य से कार्यालय की छवि ख़राब हुई है। कलेक्टर ने निलंबित क्लर्क देवेन्द्र यादव को कलेक्ट्रेट कार्यालय से हटाकर एसडीएम मुरैना के कार्यालय में अटैच कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”796539787″]

[dgv_vimeo_video id=”796539914″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews