Morena News : कांग्रेस का बड़ा आरोप, मित्र को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रहे पीएम मोदी

Morena News : कांग्रेस का बड़ा आरोप, मित्र को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रहे पीएम मोदी

Morena Congress News : राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मामले में कांग्रेस प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है और इसी कड़ी में आज मुरैना जिले में कांग्रेसियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने में तुले हैं और अडानी के बारे में सवाल पूछने पर राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन देश की जनता अब सब समझने लगी है लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस वह सब कुछ करेगी जो उसे करना होगा।

कांग्रेस ने लगाए आरोप

बता दें कि 7 फरवरी, 2023 को राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण में अडानी महा घोटाले पर 2 सवाल ही तो पूछ लिए। क्या अडानी की शेल कंपनियों में रु. 20,000 करोड़ या 3 बिलियन डॉलर हैं? अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता। यह पैसा कहां से आया? किसका काला धन है ये किसकी शेल कंपनियां हैं? ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही है। कोई क्यों नहीं जानता? यह किसका पैसा है? इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है। कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है? वह पहला सवाल था । प्रधानमंत्री मोदी जी का अडानी से क्या रिश्ता है? उन्होंने अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई। उन्होंने रक्षा उद्योग के बारे में हवाई अड्डों के बारे में, श्रीलंका में दिए गए बयानों के बारे में बांग्लादेश में दिए गए बयानों के बारे में, ऑस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक (भारत के चेयरमैन के साथ बैठे प्रधानमंत्री मोदी और अडानी की तस्वीरें, जिन्होंने कथित तौर पर 51 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था के बारे में दस्तावेज दिए। यह सबूत के साथ सवालों का दूसरा सेट था। अडानी के घोटाले पर संसद में राहुल गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो गया। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”813534542″]

[dgv_vimeo_video id=”813534709″]

संसद के बजट सत्र के चल रहे दूसरे भाग में, भारत के इतिहास में पहली बार एक सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा संसद को बाधित कररही है और इसे काम नहीं करने दे रही है। यह अडानी को बचाने के लिए एक ध्यान भटकाने की साजिश है। जबकि संयुक्त विपक्षइस पर JPC (संयुक्त संसदीय समिति) चाहता है। राहुल गांधी पर भाजपा मंत्रियों द्वारा हमला किया गया। लोक सभा अध्यक्ष महोदय को राहुल जी ने दो लिखित अनुरोध किये कि उनको संसद में जवाब देने दें। इस के बाद तीसरी बार अध्यक्ष जी से मीटिंग भी की पर तीन अनुरोधों के बावजूद अध्यक्ष जी ने संसद में उन्हें बोलने का अवसर देने से इनकार कर दिया। इससे साफ़ पता चलता है कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो। गांधी की सदस्यता रद्द होने को लेकर सभी जिला कांग्रेसी जमकर बरसे बोले बहुत ही घोर निंदनीय बात है और आगामी चुनाव में जनता न्याय करेगी।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”813534891″]

[dgv_vimeo_video id=”813535119″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews