Morena News : अवैध रूप से खनन की गई रेत ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन टीम ने पकड़ा, चालक हुआ फरार

morena news

Morena News : चंबल से सटे मुरैना जिले में खनिज का खेल लंबे समय से चल रहा है। इन दिनों पूरे जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। इसी के चलते देवरी घड़ियाल केंद्र की उड़न दस्ता की टीम ने एक अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। वहीं वन विभाग की टीम को चकमा देकर चालक मौके से फरार हो गया है।

क्या है पूरा मामला

यह करवाई वन विभाग की टीम ने बुधवार को की है, जिले में माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद से ही मुरैना जिले के लगभग हर घाट से अवैध रेत का खनन जेसीबी द्वारा किया जा रहा है। उसके बाद सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली द्वारा उनका परिवहन किया जा रहा है। यह सब पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में हो रहा है। इसी बीच मुरैना के देवरी घड़ियाल गेम रेंज की टीम ने अमले के साथ इन ट्रैक्टर ट्रालियों की धर पकड़ की। वन विभाग विभाग के अधिकारियों ने इस ट्रैक्टर ट्राली को मुरैना के जौरा रोड पर पकड़ा है। लेकिन वन विभाग की टीम को चकमा देकर चालक मौके से फरार हो गया है। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग के डिपो में रखा गया है। साथ ही राजसात की कार्रवाई भी की जा रही है।

विभाग विभाग के अधिकारी ने बताया कि अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews