Morena News : शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Morena News : शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Morena Harsh Firing News : मुरैना जिले में प्रशासन और पुलिस की लाख चेतावनी के बाद भी शादियों में हर्ष फायरिंग नहीं थम रही है इसके कारण अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है इसके बावजूद घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं,  एक ऐसी ही घटना अंबाह थाना क्षेत्र में देखने को मिली जहां 9 फरवरी को आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को गोली लग गई। जिसके बाद युवक को उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया जहां से ड्यूटी डॉक्टर ने ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया लेकिन रविवार की सुबह उपचार के दौरान युवक अनुज की मौत हो गई।

यह है मामला

जिसके बाद परिजन युवक के शव को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी को आवेदन देकर गोली मारने वाले आरोपियों के खिलाफ 307 और 302 का मामला दर्ज करने की बात कही गई। जिसके बाद मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और बंदूक को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपियों के द्वारा राजीनामा के लिए भी धमकी दी जा रही हैं जिसकी शिकायत परिजनों ने एसपी से की है।

[dgv_vimeo_video id=”798109527″]

वह इस पूरे मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि अनुज 9 फरवरी को अंबाह के चौधरी गार्डन में अपने मित्र की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था तभी डीजे पर डांस कर रहा था उसी समय अंबाह का रहने वाला विपिन कुमार अपने पिता की 315 बोर बंदूक को लेकर आया और पवन खुडासिया ने बंदूक लेकर करीब 4-5 हर्ष फायर किए जिसके बाद अनुज को गोली लग गई और अनुज घायल हो गया। अनुज को ग्वालियर रेफर किया गया। जहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया। परिजन एसपी की आश्वासन के बाद शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर की तरफ रवाना हो गए।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”798109630″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews