Morena News : पशु चराने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही मौत

Morena News : पशु चराने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही मौत

मुरैना, संजय दीक्षित। इमलिया गांव के बीहड़ में मवेशी चराने गए एक चरवाहे पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिससे चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई। जब साथी चरवाहे ने हादसा देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि आकाशीय बिजली जब चरवाहे (Lightning fell on a young man who went to graze cattle) पर गिरी तो उसकी जेब में जो मोबाइल रखा था वह भी बुरी तरह फट गया। जानकारी के मुताबिक इमलिया गांव निवासी दामोदर उर्फ गुड्डी बघेल उम्र 45 साल रोज की तरह शनिवार को भी अपने मवेशी चराने के लिए गांव के बीहड़ में गया था। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और तेज बिजली कड़कने लगी।

ये भी पढ़ें – ममता बनर्जी सरकार के मंत्री को ED ने गिरफ्तार किया, जानें कौन है पार्थ चटर्जी

बिजली कड़कने के बाद दामोदर व उसका साथी अलग अलग हो गए। इसी बीच तेज आवाज के साथ दामोदर के ऊपर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस बीच उसका साथी दौड़कर पहुंचा। लेकिन दामोदर की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचे और दामोदर को उठाकर अस्पताल लेकर आए। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें – भोपाल : स्कूल में मासूम के साथ बलात्कार, सफाईकर्मी के पति ने दिया घटना को अंजाम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews