Morena News : नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर, पलटने से हुई दर्दनाक मौत

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग की दबकर मौत हो गई। बता दें कि घटना पोरसा के नगरा थाना क्षेत्र के किचोल गांव की है। हादसे के बाद परिजनों ने बच्चे को ट्रैक्टर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग खेतों में बाजरा की बावनी करने के लिए गया हुआ था। जब बावनी कर अपने घर वापस लौट रहा था, ट्रैक्टर टिले पर चढ़ कर पलट गया। जिसमें दबकर किशोर की मौत हो गई। मृत बच्चे का नाम सचिन है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना घटित हुई सचिन ट्रैक्टर में बैठा हुआ था।

हादसे के तत्काल बाद परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे पोरसा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने देखकर बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल मौके पर नगरा थाना पुलिस पहुंची पोरसा स्वास्थ्य केंद्र जहां मृतक किशोर का पीएम करा कर बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की गई।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews