Morena News : उत्तरप्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Morena News : उत्तरप्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना पुलिस अधीक्षक अशुतोष बागरी (Morena SP Ashutosh Bagri), अति. पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी कैलारस संजय कोच्छा के निर्देशन में अवैध शराब, जुआ सट्टा तथा मादक पदार्थो को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़े…Katni News : बड़वारा पुलिस ने 72 लाख का गांजा पकड़ा, 5 तस्कर गिरफ्तार

थाना प्रभारी चिन्नोनी अविनाश सिंह राठौड को मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक सफेद रंग की नई स्कार्पियों एस -11 गाडी जिसे में बडी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ है। और इस गाडी को उत्तर प्रदेश पुलिस का एक आरक्षक चलाकर लेकर आ रहा है जो पुलिस से बचने के लिये रात्रि के समय मुरैना तरफ से चिन्नोनी नहर की तरफ गई हुई है।

यह भी पढ़े…सौरभ गांगुली के इस्तीफे की खबर को जय शाह ने किया खारिज, कही यह बात, जाने सच

मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी चिन्नोनी उनि अविनाश सिंह राठौड द्वारा थाना चिन्नोनी पुलिस की टीम को तैयार कर मुखबिर द्वारा बताई गाडी की तलाश की तो नहर की पट्टी पर ग्राम तिन्दोखर के सामने सिकरवार मार्केट के सामने गाडी खडी हुई मिली। गाडी की तलाशी ली तो गाडी की पिछली सीट पर रखा 1 क्विटल 25 किलो गांजा कीमती करीबन 7 लाख 50 हजार रूपये तथा एक नई स्कोर्पियों कार एस -11 कीमती 21 लाख रूपये तथा दो मोबाईल कीमती करीबन 40 हजार रूपये कुल कीमत मशरूका कुल कीमत करीब 29 लाख रूपये का जप्त किये हैं।

यह भी पढ़े…Morena News : ग्वालियर आयकर विभाग की टीम ने स्कूल संचालक के संबंधित ठिकानों पर की छापामार कार्रवाई

यह दोनो आरोपी ग्रा. जखौदा तह. बहादुरगढ जिला झझर हरियाणा के बताए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने आरोपी प्रदीप से जब पुलिस की वर्दी के संबंध में पूछा तो उसके द्वारा बताया गया कि पुलिस को चमका देने के लिये अवैध गांजे का परिवहन करते समय वर्दी को पहनते थे।

[dgv_vimeo_video id=”716016529″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews