Morena News : वन विभाग के कर्मचारी से अभद्रता, पुलिसकर्मी हुए लाइन अटैच, SI के खिलाफ जांच के आदेश

Morena News : वन विभाग के कर्मचारी से अभद्रता, पुलिसकर्मी हुए लाइन अटैच, SI के खिलाफ जांच के आदेश

morena sand mafia : मुरैना पुलिसकर्मियों ने वन विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट कर थाने में बंद कर दिया हैं, मामला बीती रात का बताया जा रहा है। बता दें कि जब पुलिस ही रक्षक की जगह भच्छक का काम करेगी तो आम जनता का भरोसा पुलिस से उठ जाएगा। एक ऐसा ही मामला टेंटरा थाने में देखने को मिला है जहां अवैध चंबल से भरी रेत की ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना प्रभारी के द्वारा वन विभाग को सुपुर्द न करते हुए माफियाओं को सुपुर्द कर दी गई हैं।

वन विभाग के कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए बात कही है कि टेंटरा थाने में वन विभाग की टीम अवैध चंबल के रेत से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्ती में लेने के लिए पहुंची तभी वहां पर सिविल में खड़े थाना प्रभारी और उनकी टीम के द्वारा वन विभाग के वनरक्षक अभिषेक दंडोतिया के साथ धक्का-मुक्की करते हुए लॉकअप में बीती रात करीब 12 बजे बंद कर दिया। तभी वहां खड़े वन कर्मियों ने थाना प्रभारी से छोड़ने का निवेदन किया लेकिन उनको नहीं छोड़ा गया। बताया जाता है कि रेंजर ने जब थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदोरिया को फोन किया तब उनको लॉकअप से बाहर निकाला गया है।

अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी को किया लाइन अटैच

वनरक्षक अभिषेक दंडोतिया के द्वारा बताया गया कि अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का वीडियो बना रहे थे तभी थाना प्रभारी के द्वारा धक्का-मुक्की की गई और मोबाइल छुड़ाकर लॉकअप में बंद कर दिया और रेत माफियाओं को ट्रैक्टर ट्रॉली की चाबी सुपुर्द कर दी। जिसके बाद सभी वन विभाग के कर्मचारी एसपी के बंगले पर पहुंचे तभी एसपी आशुतोष बागरी के द्वारा उनको बताया गया कि अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया है। और थाना प्रभारी के खिलाफ एसडीओपी को जांच सौंप दी गई है।

वहीं इस पूरे मामले में डीएफओ स्वरूप दीक्षित का कहना है कि वन कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और जो भी अधिकारी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। इस मौके पर पुरुषोत्तम दीक्षित वरिष्ठ उपप्रांतीय अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, गेम रेंजर के एम त्रिपाठी, चिरौंजी लाल पटेल डिप्टी रेंजर, बांकेलाल कुशवाहा, धर्म सिंह गुर्जर, अभिषेक दंडोतिया, वीर सिंह जाटव, नरेंद्र, आकाश शर्मा और माखन धाकड़ उपस्थित थे।

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”772975246″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews