Morena News : बारिश ने खोली नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल, तालाब में तब्‍दील हुए इलाके

Morena News : बारिश ने खोली नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल, तालाब में तब्‍दील हुए इलाके

Morena News : प्रदेश में करीब एक महीने के ब्रेक के बाद मानसून का मिजाज बदल गया है। और चंबल अंचल के मुरैना जिले पर ऐसा मेहरबान हुआ है कि तीन दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में मुरैना शहर में तेज बारिश के चलते घर दुकान में पानी भर गया है, जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। साथ ही हालात बाढ़ जैसे बन गए है।

शहर में जहाँ देखो पानी-पानी

बता दें कि जिले में शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बाद रात में भी रुक-रुककर तेज बारिश का दौर चलता रहा। शनिवार की सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश का दौर चला। और शनिवार रविवार की दरमियानी रात में कभी धीमी कभी तेज बारिश चलती रही। जिसके कारण शहर के मुख्य बैरियर चौराहे सहित पूरे एमएस रोड पर पानी भर गया, जिससे शहर वासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।

घर-दुकान हुए लबालब

बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों व गलियों में पानी घुटनों तक भर गया। घरों में पानी भर गया। खासकर निचली कॉलोनियों में घर में पानी भरा जिसे लोगों को बहुत परेशानी हुई। यही नहीं आमजन को काफी खासा नुकसान भी हुआ है। और पानी भरने के कारण लोग मजबूरन घरों में कैद बने रहे। वहीं सड़कों पर कई घंटो पानी भरने के कारण वाहन चालक तथा पैदल राहगीरों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews