
Morena Congress News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मुरैना में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में लाडली बहना योजना की महापंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम को काले झंडे दिखाने की रणनीति बना रहे थे। तभी पुलिस ने पहले ही जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
यह है पूरा मामला
बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ मुद्दों को लेकर ज्ञापन देने की मांग कलेक्टर व एस.डी.एम से की, मगर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अनुमति ना देने पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर मुरैना के तमाम सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय शांतिबाग कॉलोनी से अंबेडकर पार्क बैरियल चौराह की ओर कूच करने लगे, उस दौरान मुरैना सी.एस.पी के साथ अन्य थानों के टी.आई के द्वारा सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, वहीं महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण मधुराज तोमर एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा को पुलिस कर्मचारियों द्वारा सड़क पर घसीटते हुए गाड़ी में बिठाकर कर शहर से दूर अलग-अलग थानों में बंद कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम कांग्रेसी आतंकवादी हैं क्या जो हम सभी कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं को मुरैना शहर से 30 किलोमीटर दूर थाने में बंद कर दिया गया। इससे प्रतीत होता है कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है और हिटलर सही सरकार विराजमान है।
कांग्रेसियों ने लगाए आरोप
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के मुरैना आगमन पर सबलगढ़ से पोरसा तक के सभी ग्रामों में से सैकड़ों बसों के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षक कर्मचारी, सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य, सेक्टरी एवं कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मुरैना स्थित कार्यक्रम में भीड़ इकट्ठा करने के लिए लगाया गया था। ऐसा कांग्रेसियों ने आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा पर लगाया है।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”815332991″]
