
Morena News : मुरैना शहर में आए दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं छोटे-मोटे विवाद को लेकर गोली चलना शहर व गांव में आम बात हो गई है आए दिन हो रही गोलीकांड की इन वारदातों को पुलिस महकमा और प्रशासन भी रोक लगाने में नाकामयाब दिखाई देने लगा है ऐसा ही मामला जिले से आ रहा है जहाँ बाइक सवार युवकों ने कोचिंग संचालक को गोली मार दी। छर्रे लगने से वह घायल हो गए हैं। उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, गोली चलाने वाला आरोपी पूर्व में कोचिंग का छात्र रह चुका है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे के आसपास की है। टीचर गिरवर सिंह कुशवाहा क्लास में पढ़ा रहे थे, तभी बाइक पर दो लोग आए। उन्हें आवाज दी। उनके बाहर आते ही आरोपी गोली मारकर भाग निकले। आरोपी, टीचर के पूर्व छात्र बताए जा रहे हैं। गिरवर सिंह अंबाह के रहने वाले हैं। मुरैना में कोचिंग चलाते हैं।
गौरतलब है कि छात्र विवेक पूर्व में 3 साल पहले कोचिंग पढ़ चुका था पूर्व में चली आ रही है किसी रंजिश को लेकर अपने भाई विनय को गिरवर सिंह कुशवाहा की कोचिंग क्लास पर 12 बजे के आसपास लेकर आया और बात करते-करते गिरवर सिंह कुशवाह को कट्टे से गोली मार दी। यह पूरी घटना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मैदा मिल की बताई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”838615307″]
इस बारे में जब सिविल लाइन थाने के टीआई प्रवीण चौहान से बात की तब टीआई ने बताया कि घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है मिली हुई जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि घायल से पुलिस ने ज्यादा पूछताछ नहीं की क्योंकि वह बार-बार बेहोश हो रहा था तब टीआई प्रवीण चौहान का कहना है कि दोनों आरोपी फरार हैं तथा उनके घर पर ताला लगा हुआ है। दोनों आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”838614104″]
